टिमरनी: टिमरनी विकासखंड के डगावानीमा गांव में चोरी का फरार आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार
Timarni, Harda | Aug 22, 2026 टिमरनी थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव में किसान के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे पारधी गैंग के मुख्य आरोपी मोनू पारधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिवनी-बनापुरा मार्ग पर पगडाल के पास घेराबंदी कर पकड़ा।