सबौर: बाईपास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.348 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
बाईपास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाईपास थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 2.348 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में आरोपी सौरभ पोद्दार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।