राठ: कैथा गांव में माफियाओं द्वारा रात्रि में विरमा नदी से अवैध बालू खनन, बनाया गया अवैध अस्थाई पुल
Rath, Hamirpur | May 2, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गाँव में स्थित वर्मा नदी में माफियाओं के द्वारा रात्रि के अंधेरे में बालू के अवैध खनन किये जाने का मामला सामने आया है। आज शनिवार को राठ तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक ग्रामीण व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर अवैध खनन को बंद कराए जाने की मांग की है।