बुलंदशहर: सिकंदराबाद चौधरी कोल्ड स्टोरेज के निकट पैदल जा रहे व्यक्ति को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा
सिकंदराबाद दनकौर रोड पर चौधरी कोल्ड स्टोरेज के निकट पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बस में जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि धर्मवीर पुत्र राम भूल निवासी गांव सासियान गढ़ी अपने घर को जा रहा था कि कोल्ड स्टोरेज के सामने यह हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।