बस्ती जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनहा व वाल्टरगंज के विभिन्न जगहों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बच्चियों को पुलिस के टीमों द्वारा जागरूक किया गया और जागरूकता संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया है।