कन्नौज: पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को हुआ परेड का आयोजन, पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़
पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण। एसपी ने इस दौरान परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गयी । पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं व पुलिस आवासों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दिए निर्देश।