गुना: शास्त्री पार्क में अरावली को बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन, जल, जंगल और ज़मीन बचाने को बनाई मानव श्रृंखला
गुना में शास्त्री पार्क पर पर्यावरण प्रेमियों ने 25 दिसंबर को अरावली पर्वतमाला बचाने विरोध प्रदर्शन किया। एकजुट हुए नागरिकों ने केंद्र और राज्य सरकार की पर्यावरण नीतियों को विरोधी बताया, और अरावली पर्वत श्रृंखला को निजी हाथों में सौंपने के आरोप लगाए। मानव श्रृंखला बनाकर जल जंगल जमीन बचाने लोगों से एकजुट होने संदेश दिया।