बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान ज़ब्त
बलिया थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस दौरान चोरी के सामान भी जप्त किए गए हैं. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत शिवम कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया है.