बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने 09 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे SP मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मुरारी कुमार को 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है.