भोगनीपुर: नगर पालिका पुखरायां के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक परिवार के 7 लोग हुए घायल
जनपद दतिया मध्य प्रदेश के थाना व कस्बा श्याेढ़ा गांव के ब्रजेंद्र ने बताया कि परिवार के ही जीतू, भगतसिंह, रोहित, लालसिंह,सचिन व छोटेलाल के साथ आर्टिगा कार से सोमवार को स्नान करने बिठूर गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटते समय पुखरायां नगर पालिका मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। सभी घायलों का सीएचसी पुखरायां में उपचार किया गया है।