स्याना: संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दरोगा जी का आराम फरमाते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, तहसील का बताया जा रहा है वीडियो
Siyana, Bulandshahr | Jun 20, 2026
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक दरोगा जी का कुर्सी पर आराम फरमाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही यह वीडियो तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को वायरल वीडियो में एक दरोगा जी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुर्सी पर गहरी नींद में सोते नजर आ रहे हैं।