रजौन: गोपालपुर गांव में भागवत कथा के लिए निकली कलश शोभायात्रा, भक्ति धुन पर झूमे श्रद्धालु
Rajaun, Banka | Mar 21, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर कठौन पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा के आयोजन को लेकर को कलश शोभायात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में 101 महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं । शनिवार संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।