हनुमानगढ़: क्रूजर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में मृत तीन महिलाओं का हुआ पोस्टमार्टम, 18 घायलों में 2 साल का बच्चा गंभीर
नोहर क्षेत्र में ढाणी अराइयांन के पास क्रूजर और स्कॉर्पियो गाड़ियों की भीषण भिड़ंत में मृत तीन महिलाओं के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे में घायल 18 लोगों में एक दो वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार सोमवार को ढाणी अराइयांन के पास क्रूजर और स्कॉर्पियो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी।