कानपुर: नवरात्र में सजे देवी के मंदिर, कल्याणपुर के आशा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है सभी देवी के मंदिरों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। कल्याणपुर के आशा देवी मंदिर में सुबह 6:00 बजे से ही माता के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन लग गई।वही मां के सिंगर के लिए मंदिरों के बाहर चुनरी प्रसाद पूजा सामग्री की भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।