कानपुर: कोतवाली पुलिस ने प्लॉट कब्जा मामले में पूर्व पार्षद, उनकी पत्नी, तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने प्लॉट कब्जा करने व रंगदारी मांगने के प्रकरण में पूर्व पार्षद राजीव सेतिया और उसकी पत्नी मुस्कान समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार 9:00 बजे एसीपी कोतवाली आशुतोष यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।