कानपुर: नजीराबाद थाना क्षेत्र में कार ने बाइक को मारी टक्कर, भाजपा नेता के भाई की हुई मौत
नजीराबाद थानाक्षेत्र में शनिवार को बाइक से जा रहे भाजपा नेता के भाई को तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सीधे दीवार से टकरा गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। थाना प्रभारी ने रविवार 9:30 बजे बताया कि हेलमेट न पहनने से युवक के सिर पर गंभीर छोटे जिससे उसकी मौत हो गई।