प्रखंड के खपरियावां स्थित सावंत इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को चार बजे होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। रंग-गुलाल, गीत-संगीत और आपसी भाईचारे के संदेश से पूरा परिसर उत्सव में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन आर्ट एण्ड कल्चरल ट्रस्ट हजारीबाग के जिलाध्यक्ष रामकिशोर सावंत एवं पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के सौजन्य से किया गया।