गिरिडीह: रांगामाटी डुगडुगीया में गोतिया लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी डुगडुगीया के रहने वाली रेखा देवी को उसके गोतीया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार को 10 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। वकील प्रसाद साव की पत्नी रेखा देवी अपने पति के साथ मायके में भी रहती है। रेखा देवी में मां बाप दिव्यांग है।इस वजह से वकील प्रसाद साव सास ससुर की देखभाल के लिए ससुराल में रहता है।