मंझनपुर: जीवनगंज ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर निवासी मनोज कुमार (46 वर्ष) शनिवार शाम मूरतगंज से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ है।