मनोहरथाना: मनोहर थाना तहसील परिसर में पक्षियों के लिए लगाए गए 21 परिंडे
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक व्यक्ति एक परिंडा अभियान के तहत तहसीलदार माधो लाल बैरवा के नेतृत्व में मनोहर थाना तहसील परिसर में 21 परिंडे लगाए गए।टीचर्स ग्रुप के रतन लाल चैजारा ने साथी अध्यापकों के सहयोग से अब तक पक्षियों के लिए 101 परिंडे लगाकर जीवदया वपर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।