सांगानेर: गुलाबी नगरी जयपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र और पुण्यदायी माना जाने वाला सावन महीना आज गुरुवार से शुरू हो गया। सावन के पहले ही दिन जयपुर सहित पूरे राजस्थान में शिव भक्ति का अनुपम उत्साह देखने को मिला। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं. "हर-हर महादेव", "बम-बम भोले" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से मंदिर गुंजा।