परिहार: एसपी ने बेला थानेदार को पद से हटाया, पुलिस कार्यालय में किए गए ओएसडी नियुक्त
एसपी मनोज तिवारी ने विधि व्यवस्था संधारण के लिए बेला थानाध्यक्ष को बदल दिया है, बेला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणवीर झा को पुलिस कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है.बेला थाना में नए पदाधिकारी की फिलहाल नियुक्ति नहीं की गई है. एसपी ने थानेदार को आदेश प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापना वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है।