परिहार: परिहार बीडीओ से स्पष्टीकरण,पीजीआरओ सदर के निर्देश की अवहेलना का लगाया आरोप
परिहार बीडिओ की मनमानी एवं लापरवाही के चलते पीजीआरओ के यहां एक मामले लंबित चल रहे हैं,बीडीओ के स्तर से रिपोर्ट नहीं सौपे जाने के कारण मामले लंबित है,पीजीआरओ सदर के लिखित और मौखिक निर्देश के बाद भी उक्त अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं।सुनवाई में ना तो खुद बीडीओ पहुंच रहे हैं,और ना ही उनके प्रतिनिधि मामले से जुड़ी रिपोर्ट सौंप रहे है।