परिहार: सुपैना व महुआवा के बीच 6 अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूटी बाइक व मोबाइल, केस दर्ज
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी जलंधर कुमार नामक युवक के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 6 अपराधियों ने मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर 6 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वही, गुरुवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।