पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सहजन के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | May 1, 2026
पूर्णिया में सहजन का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। लोहे के रॉड से बुजुर्ग के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए गए। पति पर जानलेवा हमला होता देख बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया।