पूरनपुर: भुरजनिया तिराहा से पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पूरनपुर, थाना हजारा क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को हरजिंदर सिंह पुत्र काला सिंह अपने साथ लेकर चला गया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।