पीलीभीत: सुल्तानपुर में विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने बैठक कर समस्याएं सुनीं
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शुक्रवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड और आवास योजना से जुड़ी समस्याएं रखीं। ऋतुराज पासवान ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।