आंवला: आंवला के नितोई में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किशोरी झुलसी, चार भैंसें भी गंभीर रूप से झुलसीं
Aonla, Bareilly | Apr 28, 2026 आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में एक किशोरी और चार भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।ग्राम नितोई निवासी आछू बाबू ने मंगलवार को सुबह दस बजे बताया कि उनका परिवार छत पर सो रहा था।