बाराचट्टी: बाराचट्टी थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
मंगलवार को करीब 1 बजे दिन में बाराचट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्र वासियों से त्योहार को शांतिपूर्वक गाइडलाइन के अनुसार मनाने की अपील की गई है। बैठक में बीजेपी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, संतोष यादव, हेमराज वर्मा, चांद खान, केडी यादव, जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव कई उपस्थित थे ।