आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर महानगर द्वारा आयोजित दोपहिया वाहन रैली युवा शक्ति के उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रतीक बनी।
हजारों छात्र-युवाओं की गरिमामयी सह भागिता ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। देशहित, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निकली इस रैली ने जोधपुर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का नया उत्साह जगाया।
आप सभी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार, जिनके समर्पण और अथक प्रयास से यह आयोजन सफल एवं ऐतिहासिक बना।