पीलीबंगा: पीलीबंगा में सट्टे की खाई वाली करते हुए आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद
पीलीबंगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि asi राजेंद्र कुमार ने मय टीम रीको एरिया से आरोपी बजरंग निवासी पीलीबंगा को सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।