केतार: आंधी-पानी का कहर: घरों की छतें उड़ीं, स्वयं सहायता समूह का स्टोर क्षतिग्रस्त, फसलों को भी नुकसान
Ketar, Garhwa | Jun 6, 2026 केतार प्रखंड में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने परसोडीह पंचायत के कधवन गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं से कई खपरैल और अल्बेस्टर वाले घरों की छतें उड़ गईं, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी भींगकर खराब हो गया। आंधी-पानी से किसानों की दलहन फसलें भी प्रभावित हुई हैं। वहीं जागृति महिला स्वयं सहायता समिति का राशन भंडारण स्टोर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सम