रौन: जिले में हुई बारिश लोगो को गर्मी से मिली राहत,शाम होते ही उमस ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी
भिण्ड। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन बेहाल थे। तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया था। तेज धूप और लू के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा था।शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।