जमशेदपुर के साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान मैदान) को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर महानगर अध्यक्ष की ओर से उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को शुक्रवार को 3:00 बजे आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कहा गया है कि ऐतिहासिक मैदान पर पुराने वाहनों का कबाड़, गैराज, अवैध बस पार्किंग और अनियंत्रित मेलों के कारण बदहाली बढ़ती जा रही है।