कानपुर: परेड चौराहे के पास आजाद परिसर के बेसमेंट में गोदाम में लगी आग
परेड चौराहे के पास आज़ाद काम्प्लेक्स के बेसमेंट में गोदाम में बुधवार 3:00 बजे आग की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएफओ कानपुर के निर्देशन में 06 यूनिट अतिशीघ्र पहुंची एवं अथक परिश्रम करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। सी एफ ओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है कोई भी जनहानि नहीं हुई है।