कटनी ग्रामीण: मढ़ा देवरी में घर के सामने कचरा डालने को लेकर खूनी बवाल, कई घायल
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के मढ़ा देवरी गांव में घर के सामने कचरा डालने की बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।