खंडवा: निमाड़ संभाग पर सियासत गरम! खंडवा को मुख्यालय बनाने की मांग, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
खंडवा में प्रस्तावित निमाड़ संभाग का मुख्यालय बनाए जाने की मांग अब तेज होती जा रही है। मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खंडवा को संभागीय मुख्यालय घोषित करने की मांग की।