गिरिडीह: नवडीहा ओपी के कुरहो बिन्दो गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहो बिन्दो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को 4 बजे मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नवडीहा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।