सांगोद: सांगोद के मंडीता गांव में चोरों ने किया तांडव, एक साथ 5 घरों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत
Sangod, Kota | Apr 25, 2026 सांगोद उपखण्ड के मंडीता गांव में एक बार फिर चोरों का तांडव देखने को मिला है। शुक्रवार को बीती रात करीब 3 बजे शातिर चोरों ने गांव में धावा बोलते हुए 5 घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें से दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार रघुवीर मीणा और महावीर मीणा के घरों से चोर नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वहीं मनोज मीणा, इंद्रजीत मीणा और