मल्हारगढ़: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी की करीब ₹1 करोड़ की अवैध संपत्ति की फ्रीज
मंदसौर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी उमराव सिंह चौहान की करीब 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने जांच कर आरोपी, उसके परिवार और रिश्तेदारों की संपत्ति का ब्योरा तैयार किया और केस मुंबई कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमीन,