तमकुही राज: महाकुंभ प्रयागराज में हुई भगदड़ की जांच की मांग को लेकर भाकपा ने तमकुहीराज तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को दिया पत्रक
तमकुहीराज तहसील परिसर में भाकपा के कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ में हुए हादसे पर शोक संवेदना प्रगट करते हुए प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय पत्रक एसडीएम को सौंपा है। प्रदर्शनकारियों के बीच पहुँचे तमकुहीराज के एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर को राज्यपाल को सम्बोधित सात पत्रक सौंपते हुए उन्हें प्रेषित करने का आग्रह किया है।