बुदनी: शाहगंज में ईद पर्व के अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को दी मुबारकबाद
Budni, Sehore | Mar 31, 2025 सोमवार को 12 बजे बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव ने नगर शाहगंज में ईद के मुबारक मौके पर नगर के समस्त मुस्लिम समुदाय के भाइयों को ईद उल फितर त्योहार की दिली मुबारक बाद दी। बता दे कि ईद की नमाज के उपरांत सभी लोग विधायक के कार्यालय पहुंचे जहां पर मौजूद विधायक ने लोगो को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी