बुदनी: नगर में हिंदू संगठन का ज्ञापन देने के बाद भी नवरात्रि पर मांस की दुकानें नहीं बंद हुईं, आंदोलन की चेतावनी
Budni, Sehore | Mar 30, 2025 रविवार को 8:30 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। 27 मार्च को नगर के हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि के नौ दिनों तक नगर में मेन रोड और सलकनपुर रोड पर लगी मांस की दुकानों को बंद करने के लिए बुधनी एसडीएम को ज्ञापन दिया था। लेकिन आज दिनांक को नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो गया है और मांस की दुकान बंद नहीं की गई है।