बुदनी: नगर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया, देश में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी गई
Budni, Sehore | Mar 31, 2025 आज दिन सोमवार को 9 बजे नगर में हर्ष उल्लास के साथ एक माह के रमजानों के बाद परंपरागत तरीके से बनाई ईद उल फितर मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। नमाज के उपरांत अमन की तरक्की के लिए एवं आपसी भाईचारा देश में बना रहे इसके लिए उठे हजारों हाथो से दुआ मांगी गई।