बिजावर नगर में सोशल मीडिया के माध्यम से अशांति फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना प्रभारी, पुलिस थाना बिजावर को गुरुवार की शाम 4:30 बजे शिकायती आवेदन सौंपा गया है। शिकायत में बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के लोगों की तस्वीरों पर आपत्तिजनक स्टीकर लगाकर भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।