राजातालाब: राजातालाब में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी, 256 शिकायतों में से 13 का मौके पर निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 256 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण वाराणसी के राजातालाब तहसील परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी राजातालाब ने की।