जगदलपुर: बस्तर प्रेस क्लब में पत्रकार संघ ने आईजी सुंदरराज पी को भावभीनी विदाई दी, नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का किया स्वागत
बस्तर जिला पत्रकार भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर के निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी. को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवपदस्थ आईजी बी. एन मीणा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।