हैदरगढ़: कोठी चौराहे के पास एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और मुंशी को 6 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
कोठी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए मझियावां क्षेत्र के लेखपाल और उनके मुंशी को कथित तौर पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कोठी चौराहे के पास की गई। जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के माझियावां के क्षेत्रीय लेखपाल और उनके निजी मुंशी पर रिश्वत मांगने का आरोप है।