फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने डोमोडीह और पड़ावचक गांव से दो-दो पिता-पुत्रों को गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार किया
डोमोडीह एवं पड़ावचक गांव से पुलिस ने दो-दो पिता पुत्र गैर जमानत वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी की गिरफ्तारी फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलु कुमार ने घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया की चारो के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्लू वारंट जारी किया गया था। जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।