सिंगरौली: अजय सिंह मार्को होंगे जिले के नए जिला परिवहन अधिकारी, विक्रम सिंह राठौर को बनाया गया टीकमगढ़ का जिला परिवहन अधिकारी
जिले मे अब नये परिवहन अधिकारी होंगे अजय मार्को, शनिवार को जारी तबादला आदेश में सिंगरौली जिले में पदस्थ जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर को जिला परिवहन अधिकारी टीकमगढ़ बनाया गया है जबकि सागर की मालथौन चेक पॉइंट प्रभारी के पद पर तैनात अजय सिंह मार्को को सिंगरौली जिले का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है इसके साथ ही उन्हें सीधी जिले का प्रभार भी सौंपा गया है